अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी पर बच्चों का सम्मान

बरेली। भाजपा के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर शनिवार को बरेली, आंवला और महानगर कमेटी ने संयुक्त रूप से रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम मे अहिल्याबाई होल्कर के जीवन दर्शन पर ऑनलाइन प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रानी अहिल्याबाई होल्कर जीवन पर आधारित प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया था। बड़ी संख्या में बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जूनियर वर्ग में दीक्षा, सुमित कुमार और नितेश ने बाजी मारी। जबकि सीनियर वर्ग में रोहित कुमार, मोहम्मद समीर और मोहित कुमार विजेता रहे। भाजपा नेताओं ने बच्चों को पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने कृतित्व व व्यक्तित्व से लोकमाता की उपाधि प्राप्त की थी। उनके जीवंत दर्शन हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से 11 वर्षों से देखने को मिल रहे है। आंवला के जिला प्रभारी दोदराम कुशवाहा ने भी विचार रखे। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ एमपी आर्य, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, रामगोपाल मिश्रा, शिव मंगल राठौर, डॉ निर्भय सिंह गुर्जर, स्वाति सिंह, नीलम जेठा, प्रभु दयाल लोधी, नवीन अग्रवाल, देवेंद्र जोशी, मेघनाथ सिंह कठेरिया, अंकित माहेश्वरी, प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) आदि मौजूद रहे। वही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चाणक्य शाखा ने केशव नगर मे अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई। दिनेश चंद्र सक्सेना ने अहिल्याबाई के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। सह विभाग कार्यवाह हरीश, दीपक अग्रवाल, सुनीता शर्मा, ठाकुर दास, डॉ. मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *