बरेली/शाही, फतेहगंज पश्चिमी। प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती महिला को सीएचसी लाते समय गर्भवती ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। ईएमटी व पायलट ने सूझबूझ के साथ सुरक्षित प्रसव कराते हुए जच्चा व बच्चा को सीएचसी शाही में भर्ती कराया। जहां पर दोनो की हालत सही है। ब्लॉक क्षेत्र के गांव बगरऊ निवासी गर्भवती राजकुमारी पत्नी वीरेंद्र को शनिवार की देर रात अचानक प्रसव पीड़ा हुई। सूचना पर गांव पहुंची 108 एंबुलेंस गर्भवती को लेकर सीएचसी आ रही थी। जैसे ही एंबुलेंस थाना शाही क्षेत्र के गांव पहुंची कि महिला के पेट में तेज दर्द होने लगा। पायलट देशपाल व ईएमटी अमन कुमार ने एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ी कर दर्द से कराह रही गर्भवती का सुरक्षित प्रसव कराया। इस दौरान महिला ने एक बच्चे (लड़के) को जन्म दिया। एंबुलेंस टीम ने जच्चा व बच्चा दोनों को जिला महिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित है। जिन्हें सीएचसी शाही पर भर्ती कराया गया है।।
बरेली से कपिल यादव