बरेली। बरेली कॉलेज में बीते कई दिनों से अस्थाई कर्मचारियों का आंदोलन चल रहा है। आंदोलन में सहयोग करने के लिए किसान संगठन भी इनके समर्थन में उतर आए है। इस दौरान शनिवार को किसान नेता रवि नारद समेत कई लोग आंदोलन में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कर्मचारी को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक बरेली कॉलेज को विश्वविद्यालय और अस्थाई कर्मचारियों को उनका हक नहीं मिल जाता तब तक आंदोलन में सहयोग जारी रहेगा। देश की अर्थव्यवस्था को उठाने में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। चाहे किसान हो या किसी भी संस्था के अस्थाई कर्मचारी बावजूद। इसके सरकार इनकी ओर ध्यान नहीं दे रही है। कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने फूल माला पहनाकर किसान नेताओं का स्वागत व सम्मान किया। उनका कहना है जब तक बरेली कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त नहीं हो जाता तब तक अनिश्चितकालीन प्रदर्शन जारी रहेगा।।
बरेली से कपिल यादव