अशोका फोम फैक्ट्री के मालिक समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, परिजनो ने हाईवे किया जाम

बरेली। अशोका फोम फैक्ट्री मालिक नीरज गोयल और मैनेजर समेत अन्य के खिलाफ थाना फरीदपुर मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, हादसे में मृतकों के परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची है। बुधवार की रात फैक्ट्री मे हुए अग्निकांड मे चार कर्मचारियों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। एक कर्मचारी के भाई की तहरीर पर 304 आईपीसी मे मुकदमा दर्ज किया गया है। फरीदपुर के गांव हरहरपुर निवासी प्रमोद मिश्रा ने दर्ज कराई है। इसमें फैक्ट्री मालिक नीरज गोयल, अशोक गोयल, मैनेजर अजय सक्सेना और चार पांच अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। प्रमोद का कहना है कि उनके भाई अरविंद मिश्रा अशोका फोम फैक्ट्री में हेल्पर का काम करते थे। वहां की मशीनें काफी पुरानी थी जिसके चलते उनके भाई के अलावा अन्य कर्मचारियों ने मालिकों से कई बार उनके सिलेंडर बदलवाने को कहा था। मगर किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया जिसके चलते बुधवार रात वहां भीषण आग लग गई। आपको बता दें कि थाना फरीदपुर मे नेशनल हाईवे के किनारे गांव मेगीनगला स्थित अशोका फोम फैक्ट्री लिमिटेड में तेज धमाके के बाद हुए अग्निकांड मे चार कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वही कई झुलस गए। इनमें से तीन गंभीर है। जिन्हें अस्पताल मे भर्ती कराया है। आरोप है कि बीमा लेने के कारण हर साल अपनी फैक्ट्री मे मालिक आग लगवाता है। चार शवों में सरखड़ा फरीदपुर निवासी 48 वर्षीय राकेश कुमार, अरविंद, अखिलेश शुक्ला और एक अज्ञात शव है। इस दौरान मृतक के परिजनों ने बताया सुनियोजित तरीके से फैक्ट्री मे विस्फोट कराया गया।धमाका इतनी तेज था कि आसपास के गांव मे भी इसकी आवाज सुनाई दी। इस दौरान फैक्ट्री मालिक ने सभी गेटों को बंद करा दिया। जिस कारण हादसे मे लोगों की जान चली गई। कई अन्य शव फैक्ट्री में होने की बात बताई जा रही है फिलहाल पुलिस छानबीन मे जुटी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *