शाहजहांपुर- शाहजहांपुर कांट थाना क्षेत्र में नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे ने पत्नी को गोली मारी दी। पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। अवैध संबंधों के शक के चलते गोली मारने की चर्चा आम हो रही है। आरोपी चेयरमैन मुनारा बेगम का बेटा बताया जा रहा है। घायल पत्नी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थाना काँट कस्बे की घटना बताई जा रही है। कांठ नगर पंचायत की अध्यक्ष के बेटे ने बुधवार सुबह अपनी पत्नी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को राजकीय मेडकिल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।कांट नगर पंचायत की अध्यक्ष मुनारा बेगम के पुत्र शकील अहमद उर्फ नन्हे अपनी 35 बर्षीय पत्नी के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्र में रहते है। बीती रात शकील कांट में गेहूं की खंदाई कराने के बाद बापस अपने घर पहुंचे तो उन्होंने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। युवक तो मौका पाकर भाग गया । लेकिन पति पत्नी के बीच काफी विवाद हुआ। विवाद शांत होने पर शकील रात को ही बापस कांट घर आ गए। बुधबार सुबह निगार शकील से बात करने कांट पहुंच गई। जहां बात चीत के दौरान शकील ने 12बोर की बंदूक से से निगार को गोली मार दी। हाथ और पेट मे गोली लगने से वह घायल हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहाँ उसका इलाज किया जा रहा है।
– शाहजहांपुर से अंकित शर्मा