अलीगंज मे नाबालिग प्रेमिका से शादी को टावर पर चढ़ गया प्रेमी

अलीगंज, बरेली। जनपद के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव राजपुर कला का 24 वर्षीय सुनील शनिवार को अलीगंज मे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह नाबालिग प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा था। पुलिस ने किसी तरह समझाकर डेढ़ घंटे के बाद नीचे उतारा। बताते है कि शनिवार शाम करीब पांच बजे युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और जोर से जोर से चिल्लाने लगा। इस पर वहां भीड़ जमा हो गई और सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। वह रिश्ते की नाबालिग भतीजी से शादी कराने की जिद कर रहा था। वह पिछले साल अक्तूबर मे किशोरी को अपने साथ गुजरात के जामनगर लेकर चला गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक महीने बाद दोनों को पकड़कर किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था जबकि युवक को जेल भेज दिया था। युवक करीब डेढ़ माह बाद जेल से छूटकर आया था। इसी बीच परिजन ने किशोरी की शादी तय कर दी। इसकी भनक लगने पर वह अलीगंज-गैनी रोड पर लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और प्रेमिका से शादी कराने की मांग करने लगा। वह प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग करने लगा। सूचना पर एसआई रूप किशोर, क्राइम इंस्पेक्टर राजकुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे हंगामे के बाद उसे समझाकर नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत मे ले लिया। हलका इंचार्ज रूप किशोर ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नकदी लेकर युवती प्रेमी के साथ फरार : भोजीपुरा। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव में रहने वाली युवती की अगले माह में शादी होने वाली थी। परिजनों ने शादी के लिए सोने चांदी के आभूषण खरीदकर रखें थे। शादी की व्यवस्था के लिए दो लाख रुपये भी घर में रखे थे। बीती रात युवती को उसके गांव का ही प्रेमी पंकज फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि बेटी आभूषण और नगदी भी साथ ले गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *