अलग-अलग 30 स्थानों पर छापे, 146 गैस सिलेंडर जब्त

बरेली। पुलिस और आपूर्ति विभाग की टीम ने जिले भर में अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ छापामार कार्रवाई की। दोनों टीमों ने 146 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। जबकि तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 11 थाना क्षेत्रों में 30 स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। गुरुवार को थाना स्तर की टीमों और आपूर्ति विभाग की टीम ने अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने किला क्षेत्र मे गैस की रिफिलिंग नहीं होती मिली। वही सीबीगंज में 5 भरे सिलेंडर और एक खाली सिलेंडर बरामद किया। बारादरी थाना क्षेत्र में सात सिलेंडर बड़े, दो छोटे, 1 रेगुलेटर, एक गैस रिफिलिंग पम्प बरामद किया। एक आरोपी को हिरासत में लिया है। इज्जतनगर में एक बड़ा, एक छोटा सिलेंडर बरामद किया। एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके कार्रवाई की गई। शीशगढ़ में 72 सिलेंडर बरामद किए और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। नवाबगंज में 13 बड़े सिलेंडर एक रिफिलिंग पंप बरामद कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। फतेहगंज पश्चिमी में छह सिलेंडर बरामद किए। बहेड़ी में 30 बड़े सिलेंडर, छह छोटे और 3 रिफिलिंग पंप बरामद किए हैं। हाफिजगंज में 2 बड़े सिलेंडर, एक रिफिलिंग पंप बरामद किया है। प्रेमनगर क्षेत्र में अवैध रूप से रिफिलिंग करने वाले छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जबकि 86 गैस सिलेंडर बरामद किए और 6 रिफिलिंग पंप, कांटा और रॉड बरामद किए हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिले भर में 11 थाना क्षेत्रों में 146 गैस सिलेंडर पकड़े गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *