अयोध्या मे विराजे रामलला की वर्षगांठ पर निकाली गई श्रीराम शोभायात्रा, गूंजे जयकारे

आंवला, अलीगंज, बरेली। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर आंवला व अलीगंज में बैंड-बाजे के साथ श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। अयोध्या मे भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के बाद 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी। गुरुवार को दो साल पूरे होने पर विश्व हिन्दू परिषद व बंजरग दल ने आंवला नगर में बैंड-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में सीता-राम, हनुमान की आकर्षक झांकियां सजाई गई। पुरैना मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा महाराणा प्रताप चौक, फूटा दरबाजा, रामलीला गेट, भुर्जी टोला, पक्का कटरा, स्टेट बैंक, भूमि विकास बैंक, गंज त्रिपोलिया होते हुए मंदिर पर ही सम्पन्न हुई। फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान आशीष हिंदू, दुर्गेश सक्सेना, देवेन्द्र सोम, संजय भदौरिया, अनुज, हेमंत, राजेन्द्र कनौजिया, अमित कुर्मी, वेद प्रकाश यादव, संजय अग्रवाल, गोपाल सिंह, यश तिवारी आदि मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस मुस्तैद रही। अलीगंज में भी विहिप व बंजरग दल के कार्यकर्ताओं ने श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई। राम जानकी, हनुमान आदि की झांकियां सजाई गई। इसके अलावा मंडोरा गांव में भी श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ नितिन कुमार की निगरानी मे अलीगंज, सिरौली, बिशारतगंज आदि थानों की पुलिस मौजूद रही। शोभायात्रा में ऋतिक, हर्ष गुप्ता, नवीन ठाकुर व अन्य तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *