बरेली। अयोध्या मे 30 जनवरी को हुई एक दलित युवती की नृशंस हत्या के विरोध में समाजवादी महिला सभा ने पूरे उत्तर प्रदेश में कैंडल मार्च का आयोजन किया। 22 वर्षीय पीड़िता के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर उसके शव को नहर में फेंक दिया गया था। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के आह्वान पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन मे पीड़िता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और दोषियों को फांसी की सजा की मांग की गई। बरेली मे सपा महिला महानगर अध्यक्ष सरताज गजल अंसारी के नेतृत्व मे चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास कैंडल मार्च निकाला गया। सरताज गजल अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार मे महिलाएं सुरक्षित नही है और अपराधियों के हौसले बुलंद है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश अब अपराध प्रदेश बन गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए। विरोध प्रदर्शन मे शिवानी कुमारी, पायल, नेहा कश्यप, शिवानाज, इलमा मिर्जा, सोनिया शर्मा और पीहू रॉय सहित अन्य महिलाएं शामिल हुई।।
बरेली से कपिल यादव