बरेली- आज पर्यावरण दिवस पर संस्था अमन अर्बन एजुकेशन विकास समिति द्वारा अपने पदाधिकारियो एवं सदस्यों के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में लोगो को पौधे वितरित कर पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रोत्सहित भी किया गया। संस्था लगातार 4 वर्षों से वृक्षारोपण कर रही है संस्था के संस्थापक सचिव अभिजीत सक्सेना ने कहा करोना काल में लोगों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी यह कारण सबसे बड़ा वृक्षों का कांटा जाना है अगर पूरे भारत में दिन प्रतिदिन वृक्षों को लगाए जाता हैं तो उससे प्रकृति का संतुलन बना रहेगा जिससे लोगों को स्वच्छ हवा मिलती रहेगी संस्थापक कोषाध्यक्ष मंजरी सक्सेना जी ने बताया कि संस्था द्वारा एक अभियान चलाया गया पौधे लगाओ जीवन लाओ जिसमें बहुत सदस्यों ने भाग लिया सभी ने अपने घर पर पौधों को लगाया। कार्यक्रम में जिसमे संस्था के अध्यक्ष राशि वर्मा एवं प्रबंधक सचिव अभिजीत सक्सेना तथा कोषाध्यक्ष मंजरी सक्सेना, जिला अध्यक्ष आशी सिंह समाज सेविका संगीता सक्सेना, खुशी भदोरिया, शेफाली सचदेवा, प्रधानाचार्य डॉ मीना जैन, शिक्षक प्रवीण शर्मा, अंजली सिंह ,रजनी रावत सुधा सक्सेना, दिनेश सिंह, हर्षिता सक्सेना, श्रुति सक्सेना, अनुष्का सक्सेना, शालू त्रिपाठी ,शालू सक्सेना, शालिका चार्ल्स, मंजू सक्सेना ,शिवानी सिंह जयवंती मौर्य और पुष्पदेव, आदि मौजूद रहे।
अमन अर्बन एजुकेशन विकास समिति ने अपने पदाधिकारियो एवं सदस्यों के साथ किया वृक्षारोपण
