अभी दो दिन तक रहेगी बारिश, ठंडी हवाओं व बारिश से 29 डिग्री पहुंचा पारा

बरेली। बारिश की वजह से तापमान मे लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले करीब चार दिनों से मौसम ने लोगों को राहत दी है। सोमवार की रात हुई वर्षा से तापमान और भी गिर गया। सोमवार की शाम को बारिश से रात का मौसम ठंडा हो गया। तापमान में भी करीब तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिले में पारा लगातार लुढ़क रहा है। पिछले 10 दिन पहले जहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था और गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे तो वहीं अब मौसम ठंडा हो गया है। रात में गर्म कपड़ों की भी जरूरत पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ से ही इन दिनों आंधी और वर्षा की संभावना बनी है। चार मई तक आंधी और बारिश के कारण अधिकतम तापमान में भारी गिरावट हो सकती है। रविवार के मुकाबले सोमवार को करीब तीन से चार डिग्री तापमान गिरने के आसार है। यदि बादलों का साया ऐसे ही मंडराता रहा तो 15 से 20 एमएम वर्षा की संभावना है। तीन मई को भी करीब 10 एमएम वर्षा हो सकती है। इससे मई के पहले सप्ताह मे भी लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मगर दूसरे हफ्ते से गर्मी का प्रकोप एक बार फिर शुरू होगा और लोगों को 40 डिग्री सेल्सियस तक गर्मी झेलनी पड़ सकती है। मई के बीच में लू चलने के भी पूरे आसार है। विशेषज्ञों की माने तो बिन मौसम होने वाली इस वर्षा से पालेज की फसल को नुकसान हो सकता है। हालांकि, गन्ने की फसल को यह अच्छी साबित हो सकती है। गेहूं की फसल कटने से किसान का एक नुकसान टल गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार चार मई तक तो वर्षा के आसार है लेकिन पांच और छह मई को भी बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान भी 36 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *