अभियान चलाकर हटाया अतिक्रमण, सामान सहित चार ई रिक्शा जब्त

आंवला, बरेली। जनपद की आंवला नगर पालिका परिषद की टीम ने नगर में अस्थायी अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने अन्य सामान सहित चार ई रिक्शा जब्त किए है। व्यापारी संगठनों की मांग पर टीम ने अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ चलाया। अभियान वजीरगंज चौराहा से पक्का कटरा होते हुए स्टेट बैंक चौराहा से सरगम टाकीज तक चलाया गया। इस दौरान लावारिस खड़े चार रिक्शे, पॉलीथीन, एक 500 लीटर की पानी की टंकी जब्त की गई और जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है। ईओ ने दुकानदारों से अपील की कि वह सड़क पर अतिक्रमण न करें। टीम मे राजस्व निरीक्षक पवन कुमार सिंह, रंजीत सिंह मौर्य, अनिल कुमार मौर्य, संजीव मौर्य आद कर्मचारी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *