बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरेली महानगर ने बरेली कॉलेज बरेली के हॉकी मैदान में एक विशाल छात्र सम्मेलन छात्र चेतना आयोजित किया गया। जिसमें हजारों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, मुख्य वक्ता अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, विशिष्ट अतिथि उमेश गौतम, ओम प्रकाश राय, हरिशंकर गंगवार, अनुपम कपूर, महानगर अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी सक्सेना एवं महानगर मंत्री अमन सिंह तोमर ने ज्ञान की देवी मां शारदे एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। अभाविप द्वारा शहर में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्र शामिल हुए। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा छात्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अभाविप स्थापना काल से छात्रों के बीच रहकर कार्य करने वाला संगठन है। ज्ञान, शील, एकता, संगठन की विशेषता जैसा नारा देने वाला अभाविप राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को तैयार कर रहा है। और समय-समय कार्यक्रमों का आयोजन कर छात्रों के अंदर खुरी प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रहा है। मुख्य वक्ता मनोज निखरा ने कहा कि शिक्षा से लेकर समाज सेवा और सामाजिक उत्थान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश विरोधी विचारधारा से लोहा लेने की बात आती है तो अभाविप सबसे आगे खड़ा आने वाला छात्र संगठन है। उमेश गौतम ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को उनके हक के लिए लड़ना सीखाती है विद्यार्थी परिषद जातिवाद को समाप्त करने के लिए भी लागतार प्रयास कर रही है। महानगर मंत्री अमन सिंह तोमर ने अभाविप से जुड़ी पुरानी यादों को साझा करते हुए छात्रों में जोश भरा। जिसमे विभाग संगठन मंत्री अमित भारद्वाज, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नितिन माहेश्वरी, महानगर संगठन मंत्री अवनी यादव, महानगर उपाध्यक्ष विकास कविता, प्रशांत देवल, हर्ष अग्रवाल, अनिकेत, अनुराग, लकी, शिवांश शाहनवाज, माधव, रितेश, निखिल, हर्षित, सुभाष, प्रज्ञा सक्सेना, गुंजन बानी कल्याणी, वाणी शुक्ला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव