बरेली। जनपद बदायूं निवासी युवक शहर मे अफीम की तस्करी करते हुए पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में उसने एक अन्य तस्कर का नाम बताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि शनिवार रात पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि एक युवक मादक पदार्थ की तस्करी करने बाला है। आला हजरत रोड के पास युबक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके के पास से 354 ग्राम अफीम बरामद हुई। जिसकी बाजार मे लाख रुपये कीमत बताई जा रही है। आरोपी ने अपना नाम सुमित निवासी विहारीपुर छेमराम थाना दातागंज जिला बदायूं बताया। उसने बताया कि वह दातागंज के अरंदापुर गांव के अर्जुन से अफीम खरीदकर लाता है। पुलिस ने दूसरे आरोपी अर्जुन के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है।।
बरेली से कपिल यादव
