मीरगंज, बरेली। शनिवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य बरेली मंडल डॉ. दीपक ओहरी और जिला मलेरिया अधिकारी ने मीरगंज के गांव नौगवां मे संचारी रोग नियंत्रण अभियान का पर्यवेक्षण किया गया। पर्यवेक्षण के दौरान गांव मे साफ-सफाई व्यवस्था उत्तम मिली और कार्यक्रम की सभी गतिविधियां ठीक ढंग से चलती पाई गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित कुमार ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान ग्राम स्तर पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान पर जोर दिया जायेगा। आशाओ द्वारा घर-घर जाकर संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी जाएगी। 16 जुलाई से दस्तक अभियान भी प्रारम्भ होगा। दस्तक अभियान में आशाओं द्वारा घर -घर जाकर साफ-सफाई के बारे मे जानकारी दी जाएगी और संचारी रोगों से बचाव के तरीके बताये जाएंगे। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में पंचायत विभाग, आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, विकास विभाग आदि सम्बंधित विभागों का भी सहयोग मांगा गया है।पर्यवेक्षण मे सीएचसी से डॉ. सुनील कुमार, पुनीत सक्सेना और दुर्गेश मिश्रा भी शामिल रहे।।
बरेली से कपिल यादव
