अपराध को मिटाने का काम कर रही है भाजपा- भूपेंद्र चौधरी

बरेली। निकाय चुनाव नजदीक आते ही सभी पार्टियों की बेचैनी शुरू हो गई है। सभी अपनी पार्टी को निकाय चुनाव मे मजबूत करने को लगे हुए है। जिसको लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पत्रकार वार्ता मे बताया कि निकाय चुनाव को लेकर नगर पालिक, नगर निगम और नगर पंचायतों मे विशेष तैयारियों को लेकर लगा दिया गया है। आगे कहा कि सरकारें अपराधियों को बचाने का काम करती थी जबकि भारतीय जनता पार्टी अपराध को मिटाने का काम कर रही है। इसके साथ ही सरकार के मंत्रियों को भी नगर निगमों और नगर पालिकाओं मे काम दिया गया है। उससे पहले जो भी संगठनात्मक कार्य की गतिविधियों के लिए रूपरेखा तैयार कर कार्य दे दिया गया है। अधिसूचना जारी होने से पहले होमवर्क तैयार कर लिया गया है। उम्मीदवार मैदान मे उतरते को लेकर मंथन चल रहा है। इस बार भी निकाय चुनाव मे मेयर, चेयरमैन, पार्षद सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी के होंगे। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा अखिलेश यादव लखीमपुर खीरी में होने वाली चुनाव मे अपनी हार को स्वीकार नही कर रहे हैं। साथ ही बदायूं मे हुए तीन हत्याओं के मामले मे कहा कि कानून स्वतंत्र है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए चाहे वह समाजवादी पार्टी का हो या फिर भारतीय जनता पार्टी का। अधिसूचना पर चुनाव आयोग चुनाव समय से करा लेगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *