आजमगढ़ – आठ मार्च को अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अभया महिला संस्थान की ओर से समाज में विषम परिस्थितियों से लड़ कर अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। अभया नारी सम्मान शहर की नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शीला श्रीवास्तव ,रंगकर्मी ममता पण्डित, डॉक्टर शारदा सिंह,उषा शर्मा, डॉक्टर अलका सिंह, डॉक्टर पुष्पलता,डॉक्टर शिवी,के साथ -साथ सेना के शहीदों की पत्नियों क्रमशः बिन्दु सिंह,शहिद सौदागर सिंह,अखिलेश यादव मृत्युंजय सिंह के परिजनों और शहीद सिनोज की पत्नी के अतिरिक्त कुछ मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया , बच्चियाँ दिव्यांग है,मुस्कान दुबे,अलका मौर्या ,तनु सोनी के हौसले की सभी ने सराहना की। संस्था सचिव अनामिका सिंह ने आगत अतिथियों को आभार व्यक्त किया।संचालन डॉक्टर प्रतिभा सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर सोनी पाण्डेय, वन्दना साह,अलका श्रीवास्तव,गंगा मिश्रा, अनीता श्रीवास्तव, अंजू श्रीवास्तव, श्वेता, अनीता सिंह,कंचन यादव,वैशाली,मंजू श्रीवास्तव,अनीता वर्मा,मंजू राय, अरूणिमा,ममता वर्मा, डॉक्टर प्रज्ञा सिंह,प्रतिमा सिंह,स्नेहलता राय,मीनू राय,अर्चना तिवारी, पूनम श्रीवास्तव,सारिका श्रीवास्तव, सरिता, आरती,बीनू पण्डित, संध्या राय,अनीता द्विवेदी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़