अनिल बने लोक जनशक्ति पार्टी युवा के जिला उपाध्यक्ष

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। लोक जनशक्ति पार्टी युवा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जय कुमार ठाकुर ने अनिल कुमार सिंह को लोक जनशक्ति पार्टी युवा का पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इनकी कार्य कुशलता, कर्मठता को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने इन्हे जिले का उपाध्यक्ष बनाया है। जय कुमार ठाकुर ने कहा कि अनिल कुमार सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर संगठन को काफी मजबूती मिलेगी और संगठन आगे बढ़ेगा। इनके मनोनयन पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर उमेश कुमार सिंह, आशीष अग्रवाल समेत सभी पार्टी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। इसके अलावा भाजपा के व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर अपने क्षेत्र की समस्याओं को अवगत कराकर क्षेत्रवासियों का दिल जीत लिया है। इस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने बहुत बहुत बधाई दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *