बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव औध निवासी महिपाल सिंह साइकिल से परसाखेड़ा फैक्ट्री जा रहे थे। पीछे से आ रहे अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक घायल महिपाल परसाखेड़ा की एक फैक्ट्री में मजबूरी करता है और मोहल्ला अंसारी मे किराए पर परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार को फैक्ट्री जाते समय नेशनल हाइवे के शंखा पुल पर पीछे से आ रही अनियंत्रित बाइक ठोक दिया। टक्कर लगने और रोड पर गिरने से वह गंभीर घायल हो गए। बाइक सवार भी टक्कर के बाद गिर गया लेकिन उठने के बाद मौका देखकर बाइक लेकर फरार हो गया।किसी राहगीर ने एम्बुलेंस बुलाकर उनको अस्पताल भेज दिया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।।
बरेली से कपिल यादव