बरेली। पुलिस लाइन मे मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद सुरक्षाकर्मियों को अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी और एसएसपी अनुराग आर्य समेत सभी पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बता दें कि कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले इन वीर पुलिसकर्मियों की चिरस्थायी स्मृति को सम्मान देने के लिए पुलिस बल हर साल 21 अक्टूबर को स्मृति दिवस के रूप में मनाते है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन जांबाज जवानों को नमन किया। जिन्होंने देश और समाज की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। पुलिस बैंड की धुनों के बीच मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। एडीजी रमित शर्मा ने कहा कि शहीदों का बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा। पुलिस कर्मियों का के लिए सर्वोपरि है। कर्तव्य देश और जनता की रक्षा के लिए सर्वोपरि है।।
बरेली से कपिल यादव
