अटल का राजनीतिक जीवन बहुत लंबा व प्रेरणादायक- वन मंत्री

सीबीगंज, बरेली। भाजपा महानगर ने रविवार को शहर विधानसभा क्षेत्र के सीबीगंज के जौहरपुर मे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर अटल स्मृति समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का राजनीतिक जीवन बहुत लंबा और प्रेरणादायक रहा है। भाजपा की स्थापना में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने गठबंधन सरकार का नेतृत्व करते हुए भी स्थिर और प्रभावी शासन दिया जो भारतीय राजनीति मे एक मिसाल बन गया। पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण उनके साहसिक और निर्णायक नेतृत्व का प्रतीक है। विशिष्ट अतिथि ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि तीन बार के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे नेता थे, जो अपनी भाषण कला और राष्ट्रीय विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। वह उन महान नेताओं में से एक थे। जिन्होंने अपने विचारों, शब्दों और कर्म से देश की राजनीति को नई दिशा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि अटल बिहारी ने पड़ोसी देशों के साथ शांति की पहल भी की थी। वह एक राजनीतिज्ञ ही नहीं, बल्कि श्रेष्ठ साहित्यकार भी थे। उनकी कविताओं में राष्ट्रप्रेम, मानवता, पीड़ा और आशा की गहरी झलक मिलती है। संचालन महानगर उपाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल ने किया। सम्मेलन मे अनिल कुमार सक्सेना, रवि रस्तोगी, श्रुति गंगवार, देवेंद्र जोशी, प्रभु दयाल लोधी, विष्णु शमां, प्रवेश वर्मा, योगेंद्र शर्मा, वेद राम मौर्य, धर्मवीर साहु, रचित गुप्ता, राम सिंह पाल, रंजीत वाल्मीकि, सुखदीश कश्यप, राजन श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश लोधी, अजय मौर्य, राजीव कश्यप, बृजेश सिंह, शिखा मल्होत्रा, सोमेश्वर प्रसाद शुक्ला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *