अज्ञात वाहन ने बाइक मे मारी टक्कर, गर्भवती महिला की मौत, पति गंभीर घायल, सीमा विवाद को लेकर दो थानों के बीच उलझा मामला

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के भाखड़ा पुल के पास बाइक मे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे मे गर्भवती महिला की मौत हो गई। पति गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायलों को राजश्री हॉस्पिटल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने गर्भवती महिला को मृत घोषित कर दिया और गंभीर घायल को परिजन बरेली निजी अस्पताल ले गए। हादसे के बाद थाना मीरगंज व फतेहगंज पश्चिमी के बीच सीमा विवाद हुआ। उस विवाद के कारण लगभग दो घंटे तक परिजन राजश्री अस्पताल के बाहर शव लेकर बैठे रहे। बाद मे सीओ के निर्देश पर थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आपको बता दे कि थाना क्षेत्र के गांव घेरा पनवड़िया निवासी ब्रह्मपाल सिंह यादव पुत्र हिम्मत सिंह अपनी पत्नी दीप्ति के साथ थाना मीरगंज के गांव जाम मे बुद्ध पूर्णिमा पर हवन मे शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक भांखड़ा पुल के पास पहुंची तभी अज्ञात बाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों रोड पर गिर गए और गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को राजश्री हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने गर्भवती महिला को मृत घोषित कर दिया और गंभीर घायल पति ब्रह्मपाल को परिजन बरेली के निजी अस्पताल ले गए। हादसे के बाद थाना मीरगंज व फतेहगंज पश्चिमी के बीच सीमा विवाद हुआ। उस विवाद के कारण दो घंटे तक मामला उलझा रहा। दो घंटे तक परिजन शव को लेकर राजश्री अस्पताल के गेट के बाहर बैठे रहे। राजश्री हॉस्पिटल पर दोनों थानों की पुलिस पहुंच गई। अंत मे सीओ के निर्देश पर थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सात माह की गर्भवती महिला की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बहनोई नरेश कुमार यादव ने बताया कि ब्रह्मपाल ममेरा साला है और वह मीरगंज के गांव जाम मे हवन मे शामिल होने जा रहा था। इसी बीच भांखड़ा पुल पर हादसा हो गया। जिसमे उसकी पत्नी दीप्ति की मौत हो गई। ब्रह्मपाल गंभीर घायल हो गया है। उसकी पत्नी दीप्ति सात माह की गर्भवती थी। ब्रह्मपाल की अभी एक साल पहले ही थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव मवई मुड़िया से शादी हुई थी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *