अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र मे गुरुवार की रात एक ट्रैक्टर ट्रॉली को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से ट्रैक्टर ट्रॉली समेत सड़क के नीचे जा गिरा। हादसे मे ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल भेजा गया। मगर वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आपको बता दें कि थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव नारा मिलक के रहने वाले मंगलसेन रात करीब 11 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वह रांग साइड से ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर जा रहे थे। इसी बीच एक अज्ञात वाहन तेज रफ्तार में आया और ट्रैक्टर मे सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और ट्रैक्टर भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया। आस-पास के लोगों ने पुलिस को फोन किया। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शुक्रवार की सुबह मंगलसेन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद परिवार के लोगों को शव सौंपा गया। फिलहाल परिवार में मंगलसेन की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *