अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार थाना इज्जतनगर क्षेत्र के पीरबहोड़ा निवासी इसरार खां पुत्र अकबर खां मंगलवार की देर रात बरेली जा रहा था। हाईवे के ठिरिया खेतल के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने इसरार की बाइक मे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार इसरार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए बरेली भेज दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *