नागल/ सहारनपुर- अजेय यौद्धा सूरजमलमहाराज के बलिदान दिवस पर गांव चन्दैना मे हवनादि कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। आर्यसमाज भवन चन्दैना मे हवनादि के बाद महाराज सूरजमल की शोर्यगाथाओँ से नयी पीढियों को अवगत कराते हुए सुनील चौधरी ने बताया कि महाराज सूरजमल ने अपने जीवन काल में अस्सी युद्ध लड़े और सभी में विजय प्राप्त की।उनका लोहागढ़ किला सैदव अजेय रहा है।वह एक बहुत ही न्यायप्रिय व बहादुर शासक थे, उनका साम्राज्य मैनपुरी से लेकर मुजफ्फरनगर समस्त ब्रजप्रदेश ,भरतपुर राजस्थान,पानीपत हरियाणा तक फैला हुआ था। 25 दिसंबर गाजियाबाद के पास हिन्डन नदी के किनारे अहमद शाह अब्दाली का पीछा करते हुए महाराज सूरजमल वीरगति को प्राप्त हुए थे। गांव के सभी युवाओं को उनके बारे मे समझाते हुए उनके आदर्श को अपनाने पर बल दिया।इस दौरान अश्विनी कुमार मोन्टू, निशान्तचौधरी, रजत कुमार, जसबीर सिंह, शुभम मेहरवाल, प्रिन्स, विकास, विशाल, क्षितिज, आयुष, आशीष कुमार,अभिषेक, रूबल, विक्रांत, अनिल कुमार, शेखर, आर्यन, हर्ष,लक्ष्य, राहुल, अविरल, हिमांशु, अवि,लवी,विश्वास,निखिल, हन्नी, आदि युवाओं ने भाग लिया।
– सहारनपुर से सुनील चौधरी