अजमेर में पानी संकट को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

अजमेर/ राजस्थान- अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से पानी संकट के खिलाफ चलाए जा रहे जलसत्याग्रह आंदोलन के तहत आज दसवे दिन भी बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।

अजमेर उत्तर एवं दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या मे उपस्थित होकर ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सांखला, इमरान सिद्दीकी, राजकुमार तुलसियानी एवं कैलाश कोमल के नेतृत्व में नई बस्ती लोहाखान तथा नौ नंबर पेट्रोल पंप के पास जलदाय विभाग के कार्यालयों पर प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार का पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

ब्लॉक स्तरीय इस प्रदर्शन में प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह रलावता, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष विजय जैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि शहर कांग्रेस द्वारा तीन-तीन वार्डों में बीस दिन तक चलाए जाने वाले इस आंदोलन का आज दसवा दिन है।
नई बस्ती लोहाखान में के टेम्पो स्टेण्ड चौराहे पर बस्ती निवासियों जलदाय विभाग तक जुलूस निकाला तथा बीजेपी सरकार हाय-हाय के नारे लगाए तथा पुतला फूंका। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह रलावता, ब्लॉक उत्तर बी के कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सांखला के नेतृत्व में जलदाय विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। जलदाय विभाग के अधिकारियों ने जल आपूर्ति ठीक करने का आश्वासन दिया।

जल सत्याग्रह के कार्यक्रम में अजमेर ज़िला कांग्रेस के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस यशीर चिश्ती, लोकेश शर्मा, सागर मीणा, महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सबा खान, कुलदीप कपूर, सुरेश गर्ग, बलवीर पालड़िया, विष्णु भाटी, आशा तूनवाल, बशीर मोहम्मद, सुवा खान, मुन्ना भाई, शमसुद्दीन समेत बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

-दिनेश लूणिया,राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *