बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी मीरगंज से लौटते वक्त अचानक कस्बा फतेहगंज पश्चिमी मे करीब साढ़े छह बजे शाही चौराहे पर पहुंचे। उस समय क्राइम इंस्पेक्टर अनिल कुमार शाही चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। एसएसपी ने क्राइम इंस्पेक्टर से कस्बे की जानकारी ली और पुलिस बल के साथ भ्रमण भी किया। कस्बे मे सुरक्षा शांति एवं कानून व्यवस्था के हालात का जायजा लिया। इसके साथ ही निर्देश दिये कि आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए अराजकतत्वों पर नजर रखी जाए। चौराहों पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो पाए।।
बरेली से कपिल यादव