बरेली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की जिला इकाई की ओर से शहर मे त्रिवेणी एनक्लेव स्थित आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर एसके पांडे व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश पांडे की अगुवाई में ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों व समाज के वरिष्ठ जनों ने फूलों से होली खेली व शुभकामनाएं दी और साथ मे सहभोज किया। इस अवसर पर एडवोकेट संजीव कुमार अवस्थी, रमेश मिश्रा, कीर्ति पांडे, दीपक शंखधार, सचिन शर्मा, नीतू द्विवेदी, संध्या शर्मा, अंजली शर्मा, रेनू मिश्रा, निरुपमा शर्मा, वंदना शर्मा, रमेश चंद्र शुक्ल, संजीव कुमार अवस्थी, नत्थू लाल मिश्रा, धनंजय शर्मा, अनूप शर्मा, आरएन दीक्षित, राजीव शर्मा, विश्वनाथ त्रिपाठी, दिलीप मिश्रा, अमित शर्मा, मुकुल देव मिश्रा, अनुराधा शर्मा, शिवानी मिश्रा, रिचा शर्मा सहित अनेकों पदाधिकारी व सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ सहभागिता की।।
बरेली से कपिल यादव
