अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महानगर टीम ने किया पुस्तक विमोचन

बरेली। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का कार्यक्रम मिनी बायपास से 7 क्लब पर संपन्न हुआ। जिसमें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की पुस्तक विमोचन व महानगर की टीम का विस्तार किया गया। एडवोकेट विक्रांत चौहान को महानगर उपाध्यक्ष मयंक कठेरिया को महानगर मंत्री, विनोद सिंह उपाध्यक्ष, विक्रम चौहान मंत्री, प्रकाश ठाकुर, अभिषेक चंदेल, विपिन प्रताप सि युवा, विजय सिसोदिया, युवा, अरुण चौहान संगठन मंत्री युवा नियुक्त किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठा ऋषिपाल सिंह ने की। संचालन एमपी सिंह द्वारा किया गया। पुस्तक का विमोचन पूर्व न्यायाधीश राजभान सिंह राठौड़ ने किया। पुस्तक मे क्षत्रिय समाज के महान पुरुषो का परिचय एवं गौरवशाली इतिहास जिले के स्वंत्रता सेनानियो के परिवार जनों को सम्मानित किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *