सिरौली, बरेली। जिले के थाना सिरौली पुलिस ने एक अफीम तस्कर को लाखों की अफीम से साथ धर दबोचा है। तस्कर अपने अंडरगार्मेंट्स मे बने पॉकेट मे अफीम छुपा कर ले जा रहा था। पिछले काफी समय से वह झारखंड से अफीम खरीदकर ला रहा था और बरेली समेत दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड में अफीम की सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने मुखबिर के इशारे पर सोमवार को आरोपित को अफीम से साथ दबोच लिया। थाना सिरौली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र मे कोई युवक बड़े पैमाने पर अफीम की सप्लाई कर रहा है। उन्होंने मुखबिर लगाए तो पता चला कि एक अलीगंज थाना क्षेत्र का एक युवक झारखंड के नक्सलाइट और ठगों के बेल्ट कहे जाने वाले जामताड़ा जिले के जंगलों से अफीम खरीदकर लाता है। उसके बाद दिल्ली, हरियाणा एवं उत्तराखंड में सप्लाई करता है। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से अफीम नही मिलने पर पुलिस परेशान हो गई। जिसके बाद पुलिस ने उसके फिर कपड़े उतारकर तलाशी ली तो अंडरगार्मेंट्स के अंदर बने जेब से पुलिस ने 650 ग्राम अफीम बरामद की। पूछताछ मे आरोपित ने युवक ने बताया कि वह झारखंड के जामताड़ा जिले से अफीम खरीदकर लाता था। उसके बाद से बरेली व उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में सप्लाई करता था। पूछताछ मे उसने अपना नाम भूप सिंह पुत्र सियाराम निवासी तिगाई दत्तपुर अलीगंज बताया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पुष्पेंद्र पुत्र सालिगराम निवासी मदकरा थाना सिरौली को अफीम की सप्लाई करने आ रहा था।।
बरेली से कपिल यादव