गाजीपुर- सादात थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे से अंकुर हत्याकांड के आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से आला कत्ल लाइसेंसी राइफल भी बरामद हुई है। संजय सिंह बीते 28 नवंबर को अंकुर सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहा था। यह हत्याकांड पैसों के लेनदेन के लिए हुआ बताया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त संजय सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी संदीप सिंह और रणजीत सिंह के साथ मिलकर अंकुर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
रिपोर्ट-:प्रदीप दुबे गाजीपुर