बरेली। बुधवार को हुमाना फाउंडेशन पीपल टू पीपल इंडिया के तहत चलाए जा रहे कदम प्लस कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक क्यारा के प्राथमिक विद्यालय लखौरा मे बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया व जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को उपहार भेंट किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीईओ मनोज राम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीईओ ने संस्था के द्वारा किए जा रहे सामाजिक सहयोग की तारीफ की। प्रधानाध्यापिका नीता जोशी ने सामाजिक संस्था हुमाना फाउंडेशन के बारे मे विस्तार से बताया गया। संस्था के दिलकुश के सहयोग से करवाया गया। जो वर्तमान में अमेरिका में रहकर कार्य कर रहे हैं। वो अपने जन्मदिन को भारत मे इस संस्था के द्वारा किसी न किसी सरकारी विद्यालय मे बच्चों को कुछ उपहार भेटकर मनाते है। संस्था की तरफ से विद्यालय की छात्रों द्वारा केक काटकर उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर छात्रों ने स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया। संस्था ने जरूरतमंद व प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरूप वस्त्र व स्टेशनरी दी। प्रधानाध्यापिका नीता जोशी ने सहयोग के लिए दिलकुश व हुमाना फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रोहित, शालू सिंह चौधरी, शिखर शर्मा, गीता, पूजा सिंह, तीरथ कुमारी का विशेष सहयोग रहा। इसके साथ ही संस्था के विजय, वॉलिंटियर सुमन, लक्ष्मी आर्य ने भी सहयोग किया।।
बरेली से कपिल यादव
