हिस्ट्रीशीटर 502 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार, बाइक बरामद

मीरगंज, बरेली। जनपद के थाना मीरगंज पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर 502 ग्राम स्मैक एवं बाइक बरामद की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया। शनिवार रात मे पुलिस को बिना नंबर प्लेट की बाइक से तस्कर के गुगई तिराहे की ओर जाने की सूचना मिली। सूचना पर एसओ संजय तोमर, चौकी प्रभारी मीगंरज पंकज कुमार एवं लभारी चौकी प्रभारी सूरज पाल सिंह ने पुलिस के साथ घेराबंदी की पंकज उपाध्याय उर्फ पंकज शर्मा निवासी गुलड़िया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 502 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल एवं बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की। पुलिस ने आरोपी से थाने में पूछताछ की। एसओ ने बताया बरामद स्मैक की कीमत 50 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपी मीरगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। एसओ ने बताया आरोपी ने पूछताछ में दो अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर लंबे समय से स्मैक तैयार कर उसकी बिक्री करता आ रहा है। शनिवार रात में वह स्मैक बेचने जा रहा था। पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल: फतेहगंज पश्चिमी। रविवार को पुलिस ने 53 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोच लिया। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम गांव रुकुमपुर जाने वाले रास्ते पर किला थाना क्षेत्र के स्वालेनगर निवासी मुबारिक निवासर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह हाईवे पर ट्रक चालकों को स्मैक बेचता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *