हिमांशु बने अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा ने जिले में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। बैठक में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक तिवारी एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री अंशु तिवारी ने बरेली जिले मे संगठन का विस्तार करते हुए हिमांशु शर्मा को अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अनुपम शर्मा, जिला अध्यक्ष शिवांश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष पीयूष मिश्रा, कुलदीप सहित सभी पदाधिकारियों एवं ब्राह्मण सभा के लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी। नवागत जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मणों और हिंदुओं के हित में राष्ट्रहित में पूरी लगन और निष्ठा के साथ चलने का प्रयास करूंगा उन्होंने कहा हमारा प्रयास समाज को एकजुट करने का रहेगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *