हिन्दू संगठन और नगर निगम की टीम में खूनी संघर्ष: कई घायल

झांसी- नवाबाद थाना क्षेत्र में नगर निगम टीम और हिन्दू संगठन आमने-सामने आ गये। पुलिस की मौजूदगी में जमकर उनके बीच मारपीट और पथराव हुआ है। जिससे वहां भगदड़ मच गई। इस घटना से पहले अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम पर हिन्दू संगठन ने हमला करते हुए मारपीट की थी। जिसके जवाब में यह घटना घटित हुई है। फिलहाल पुलिस और अधिकारियों ने किसी मामले को शांत कराने का प्रयास शुरु कर दिया है।

नवाबाद थानान्तर्गत शिवाजी नगर में शिवजी का मंदिर है। इसी मंदिर की आड़ कब्जा होने की सूचना झांसी नगर निगम मिल थी। जिसे गम्भीरता से लेते हुए नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया के निर्देश पर नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए मंदिर के पास पहुंची। अभी टीम अतिक्रमण हटा रही थी। तभी इसकी जानकारी हिन्दू संगठन विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हुई और वह वहां पहुंच गये। सत्ता की हनक दिखाते हुए उन्होंने नगर टीम पर हमला करते हुए अपर नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों के साथ मारपीट करत हुए खदेड़कर भगा दिया। इसके बाद मंदिर के बाहर बैठकर प्रदर्शन कर मंदिर पुनः बनवाने की मांग करने लगे। इसकी जानकारी होते पुलिस कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। प्रदर्शन करने वालों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानें। हिन्दू संगठनों के जिला महामंत्री अचंल अड़जरिया समेत कई कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नगर निगम की टीम मंदिर को तोड़ रही थी। जिसका उन्होंने विरोध किया था। इसी दौरान उनमें विवाद हो गया थी।

इधर हिन्दू संगठन मंदिर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे और पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही थी। लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। इसी दौरान नगर आयुक्त अपने अधिकारियों व नगर निगम के कर्मचारियों के साथ लाठी-डंडे लेकर तोड़फोड़ करते हुए मौके पर पहुंच गये। यह देख हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडे व हथौड़े उठा लिए। यह देख पुलिस के हाथ पैर फूल गये और दोनों पक्षों को अभी शांत कराने का प्रयास शुरु किया तभी दोनों दोनों से मारपीट और पथराव करने लगे। जिससे वहां भगदड़ मच गई। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाग कर अपनी जान बचाई और रास्ते में खड़े कई वाहनों की तोड़फोड़ करते हुए चले गये। इधर नगर आयुक्त और कर्मचारियों का कहना है कि वह किसी भी कीमत पर शांत नहीं होगा। हिन्दू संगठन की आड़ में यह लोग कब्जा कर रहे है। इससे पहले इस मामले की जानकारी पाकर भाजपा के महानगर अध्यक्ष समेत अन्य भाजपाई पहुंचते दोनों पक्ष मौके से भाग निकले। घटना के किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए भारी बल और पीएसी को लगाया है।

रिपोर्ट– उदय नारायण कुशवाहा (झांसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *