हरिद्वार – पुसिल ने केरल की लडकी की तहरीर के आधार पर हरिद्वार के एडवोकेट को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वकील ने लडकी से फेसबुक पर दोस्ती की और उसके बाद दिल्ली बुलाकर लडकी से रेप किया। यही नहीं लडकी को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया गया। शादी से इनकार करने पर लडकी सीधे सिविल लाइन कोतवाली पहुंची और यहां वकील, उसकी मां और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं। पुलिस ने शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप में वकील को गिरफ्तार कर लिया है।
वकील का नाम फिरोज अहमद निवासी मंगलौर, हरिद्वार बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि फिरोज रूडकी कोर्ट में प्रेक्टिस करता है और पिछले साल उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से केरल की एक लडकी से हुई थी। दोनों में शुरूआती दोस्ती के बाद एडवोकेट ने लडकी को दिल्ली बुलाया और वहां उसके साथ रेप किया। इसके बाद लडकी को आरोपी वकील झांसे देता रहा। दूसरे धर्म से संबंध रखने वाली लडकी ने ये भी आरोप लगाया कि वकील की माता ने उसे धर्म परिवर्तन के लिए भी जोर डाला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
– रूडकी से इरफान अहमद की रिपोर्ट
हरिद्वार के वकील ने फेसबुक पर दोस्ती कर लडकी से किया रेप: हुआ गिरफ्तार
