हत्या कर तालाब मे फेंका युवती का शव, नही हुई शिनाख्त

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे युवती की हत्या कर उसका शव तालाब मे फेंक दिया गया। ग्रामीणों ने तालाब में गड्ढे में शव दबा देखकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गड्ढे से शव निकलवाकर पहचान कराने की कोशिश की लेकिन युवती की शिनाख्त नही हो सकी। सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। युवती की उम्र करीब 24 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शव मोर्चरी मे रखवा दिया है। थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव नवादावन में मंगलवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर काम करने जा रहे थे। इस दौरान गांव के पास तालाब में उन्होंने एक युवती का शव गड्ढे मे दबा देखा और सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मिट्टी हटाकर शव तालाब से निकलवाया। युवती के गर्दन में दुपट्टा कसा हुआ था। सूचना पर फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने युवती की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के ग्रामीणों को बुलाया, लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं सका। युवती के गले पर निशान पाया गया। शव दो-दिन पुराना बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि शिनाख्त कराने के लिए शव मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले की जांच की आ रही है। वही नवादावन गांव के आसपास कई फैक्ट्रियां भी है। जिनमें अन्य प्रदेशों के लोग भी काम करते है। युवती की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास की फैक्ट्रियों में भी उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। आसपास जिलों के थानों में भी उसके फोटो शिनाख्त के लिए भेजे गए हैं। हालांकि युवती के पहनावे को देखकर उसके स्थानीय होने की ही आशंका जताई जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *