हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीएम को दिया ज्ञापन

फरीदपुर, बरेली। सोमवार को मोदी राठौर युवा सेना जिला अध्यक्ष धीरज साहू कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि चार नवंबर को फरीदपुर के मोहल्ला मिर्धान के रामवीर का बेटा राजेश दोस्तों के साथ चौबारी मेले मे रामगंगा मे स्नान करने गया था। राजेश नही लौटा तो परिवार के लोगों ने उसे खोजने लगे। परिवार ने दोस्तों से फोन पर राजेश की जानकारी की तो उन्होंने गाली गलौज की। सात नवंबर को राजेश के पिता ने फरीदपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। बाद में उसका शव बरामद हुआ था। मृतक के पिता रामवीर ने रविवार को फरीदपुर थाने में महमूदापुर गांव के केसरी, नरवीर, बबलू एवं रविंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। घटनास्थल कैंट थाना क्षेत्र का होने की वजह से मुकदमे को वहां ट्रासफर कर दिया गया। एक महीने बीतने के बाद भी पुलिस ने हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी नही की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *