हड़ताल के दौरान सुनवाई पर हंगामा, धक्का-मुक्की

फरीदपुर, बरेली। वकीलों की हड़ताल के दौरान एसडीएम ने कोर्ट मे मुकदमों की सुनवाई शुरू कर दी। इससे नाराज वकीलों ने तहसील कार्यालय पर एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। उन्होंने धक्कामुक्की करते हुए पेशकार को तहसील कार्यालय से बाहर निकाल दिया। वकीलों ने कचहरी परिसर में एसडीएम हटाओ के नारे लिखे पोस्टर चस्पा कर दिए। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल शुक्ला और महासचिव विजयपाल ने कोर्ट में मुकदमों की पत्रावलियों का निस्तारण न होने का आरोप लगाते हुए आठ दिन पहले एसडीएम के खिलाफ कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल का ऐलान किया था। तब से अधिवक्ता हड़ताल पर थे। शुक्रवार को एसडीएम मल्लिका नैन ने अचानक कोर्ट में सुनवाई शुरू कर दी। इस पर अतुल शुक्ला, विजयपाल, अजय यादव और रजनीश कश्यप के नेतृत्व मे सैकड़ों अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंच गए और गेट पर धरने पर बैठ गए। वकीलों ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। वही कलेक्ट्रेट कर्मचारी, पेशकार कमलेश शर्मा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मामले की जानकारी उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्री कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार को दी। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम ने एसएसपी से कार्रवाई करने के लिए कहा है। ज्ञापन मे एआरआके सुमित सिह मेहरा के साथ हुई अभद्रता का भी मुद्दा उठाया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *