स्वच्छ सर्वेक्षण: बरेली को टॉप-10 रैंक में लाने के लिए प्रयास तेज

बरेली। नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने निगम सभागार में गुरुवार को सर्वेक्षण से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में नगर आयुक्त ने सभी जोन के सफाई निरीक्षकी, सफाई नायकों, सफाई मित्रों, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन संबंधी कर्मचारियों, अतिक्रमण विभाग, स्वच्छ भारत मिशन टॉम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक मे नगर आयुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर निगम को राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-10 रैंक में लाने के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव होगा जब सभी संयुक्त प्रयास करेंगे। नगर आयुक्त ने नगर क्षेत्र को खुले में शौच मुक्त, गार्बेज फ्री सिटी बनाने, विजीवल क्लीनलीनेस, डोर-टू-डोर कुड़ा कलेक्शन, सोर्स सेग्रीगेशन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता तक पहुंच, जल प्रबंधन, कीचड़ हटाने की सेवाओं का यंत्रीकरण, स्वच्छता के लिए अभियान, कर्मचारियों का समा कल्याण, नागरिक प्रतिक्रिया एवं शिकायत निवारण से संबंधी मानकों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान प्रभावी क्रियान्वयन, निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया गया। बैठक में अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय, पर्यावरण अभियंता राजीव राठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानू प्रकाश, उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह, मुख्य सफाई व खाद्य निरीक्षक महेद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *