स्टेशनरी व रजाई-गद्दे की दुकान और रेस्टोरेट मे लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ राख

बरेली। बरेली कॉलेज के सामने स्थित स्टेशनरी एवं रजाई-गद्दे बनाने की दुकान मे रविवार सुबह और शाम को इज्जतनगर क्षेत्र मे एक रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बरेली कॉलेज के सामने स्थित यह दुकान सिकलापुर निवासी राजकुमार कश्यप और जॉनी कश्यप की बताई जा रही है। दुकान के आगे रुई धुनाई की मशीन लगी हुई और पीछे स्टेशनरी शॉप है। रविवार सुबह अचानक ही रजाई-गद्दे बनाने की दुकान में आग लगी, जो कुछ ही देर में पूरी दुकान में फैल गई और स्टेशनरी शॉप को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे दुकान के अंदर रखा काफी माल जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटना के कारणों की जांच में जुटे है। उन्होंने कहा कि रुई होने के चलते आग ने तेजी पकड़ी। जिससे नुकसान अधिक हुआ। दुकानदार के अनुसार आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वही थाना इज्जतनगर क्षेत्र मे रविवार शाम एक रेस्टोरेंट मे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया तो पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाडियों ने आग पर काबू पाया। वैरियर-2 के पास रविवार शाम रनवे बेकवुड रेस्टोरेंट में आग लग गई। रेस्टोरेंट में अधिकतर लकड़ी लगी हुई थी। जिससे आग तेजी के साथ फैलती चली गई। आग देखकर रेस्टोरेंट में मौजूद लोग बाहर निकलकर भागे। उसके बाद आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग काबू पाया नही जा सका। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि टीम की तेजी और सूझबूझ ने बड़ा हादसा होने से बचा लिया। आग किस वजह से लगी, इसकी जांच की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *