स्कालरशिप के आवेदन कैंसिल, छात्र काट रहे अफसरों के चक्कर

बरेली। ओबीसी छात्र-छात्राओं के स्कॉलरशिप और शुल्क प्रतिपूर्ति के बड़ी संख्या मे आवेदन कैंसिल हो गए है। ऑनलाइन आवेदन रिजेक्ट होने से छात्र-छात्राएं अफसरों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे है। फिलहाल अधिकारियों ने मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। मंगलवार को काफी छात्र-छात्राएं विकास भवन पहुंचे। स्कॉलरशिप और शुल्क प्रतिपूर्ति के आवेदन रिजेक्ट होने मे ज्यादातर पॉलिटेक्निक और पैरामेडिकल के छात्र-छात्राएं है। मंगलवार को परेशान छात्र-छात्राओं ने जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी से मुलाकात की। आवेदन रिजेक्ट होने की वजह भी पता करने की कोशिश की। पिछड़ा वर्ग अधिकारी ने यूनिवर्सिटी स्तर पर डाटा का सत्यापन न होने की वजह से दिक्कत आने की जानकारी दी। जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी योगेश पांडेय ने बताया कि यह समस्या दूसरे जिलों मे भी है। विश्वविद्यालय स्तर से कुछ दिक्कत है। शासन को रिपोर्ट भेज दी है। शासन स्तर से ही सुधार किया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *