सोम प्रदोष व्रत करने से हर दुख होगा दूर, भगवान शिव की मिलेगी कृपा, जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि 

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि इस बार सोमवार को पड़ रही है। इस दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा। यह तिथि सोमवार को पड़ने के कारण यह व्रत सोम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। इस दिन सच्चे मन से शिव परिवार की पूजा करने से हर परेशानी दूर होती है। इस दिन शिव परिवार की पूजा अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इसके अलावा भगवान शिव हर तरह के दुख और दरिद्रता से मुक्ति दिलाते है। प्रदोष व्रत के दिन सुबह- सुबह उठकर स्नान करे और साफ कपड़े पहने। इसके बाद भगवान शिव की पूजा करने का संकल्प ले। इसके बाद घर के पूजा स्थल को साफ कर गंगाजल छिड़के। अब भगवान शिव की मूर्ति या फोटो स्थापित करें। फिर भगवान के सामने घी का दीपक का जलाएं। भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि का अभिषेक करे। हिंदू पंचांग के मुताबिक सोमवार 28 फरवरी 2022 को प्रदोष पूजा का मुहूर्त शाम 06 बजकर 20 मिनट से से रात 08 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। वहीं इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07 बजकर 02 मिनट से शुरू होगा, जो अगले दिन मंगलवार 1 मार्च की सुबह 5 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। इस दिन शिवाष्टक और चालीस पढ़ना लाभदायक होता है। भोलनाथ की विधि- विधान से पूजा करने के बाद माता पार्वती और गणेश जी की पूजा अर्चना करें। इस दिन भगवान शिव को खीर का भोग चढ़ाएं। शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 20 अगस्त शुक्रवार को रखा जाएगा। प्रदोष के दिन विधि विधान से भगवान शिव के साथ देवी पार्वती का पूजन किया जाता है। प्रदोष काल सूर्यास्त के 45 मिनट पहले से 45 मिनट बाद तक माना जाता है। प्रदोष व्रत के दिन व्रत रखने से घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है। इस दिन भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *