सुविधा शुल्क न देने पर प्रसूता को नही दिया जाता डिस्चार्ज कार्ड

बरेली। जिला महिला अस्पताल में प्रसव महिलाओं को डिस्चार्ज करने से पहले मरीजों से सुविधा शुल्क की वसूली की जा रही है। पैसे न देने पर मरीजों को परेशान किया जाता है। डिस्चार्ज कार्ड भी जारी नहीं किया जाता है। इसके साथ ही स्टाफ प्रसूता के तीमारदारों को भी परेशान करता है। आपको बता दें जिला महिला अस्पताल में खुले आम उगाही का खेल चल रहा है। अस्पताल में प्रसूता को डिस्चार्ज करने से पहले उनके तीमारदारों को से पैसे वसूले जा रहे है। जिसको लेकर प्रसूता व मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। शिकायतों के बाद भी अस्पताल के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। जिस वजह से वसूली करने वाले स्टाफ के हौसले बुलंद हैं। ऐसे ही मामला भोजीपुरा के गांव वीरपुर के रहने वाले सूरजपाल ने बताया कि उसने अपनी पत्नी उषा को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद उनकी पत्नी को एक बच्चा हुआ। उनकी पत्नी को डिस्चार्ज करने के बदले स्टाफ ने उनसे दो सौ रुपये की डिमांड की। सूरजपाल ने पैसे न होने की बात कही तो स्टाफ ने खरी-खोटी सुनाई। बड़ी मुश्किल से उन्हें डेढ़ सौ रुपए देकर अपनी पत्नी को अस्पताल से डिस्चार्ज कराया। इसी प्रकार फतेहगंज पश्चिमी की आशा वर्कर मीरा देवी ने बताया कि उनके मरीज से हर बार उगाही की जाती है। मना करने पर स्टाफ उनके साथ भी अभद्र व्यबहार करने पर आमदा हो जाता है। शुरुआत से ही उगाई होती आ रही है। जिसको लेकर कई बार विवाद भी हो चुका है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इसकी शिकायत सीएमएस से करेंगी। फतेहगंज पश्चिमी की आशा वर्कर चंद्रवती ने बताया कि अस्पताल परिसर में स्टाफ होने और उनके मरीजों को तरह-तरह से परेशान करता है और डिस्चार्ज करने से पहले तो पैसे लेते ही है। इसके पहले भी भर्ती करने के दौरान देखने के नाम पर पैसे वसूल लिए जाते है। भोजीपुरा की आशा वर्कर शिववती ने बताया कि सूरजपाल से पैसे लेने के लिए उन्होंने स्टाफ से मना किया था लेकिन इसके बाद भी स्टाफ अपनी हरकत से बाज नहीं आया। स्टाफ ने जबरन डेढ़ सौ रुपए की सूरजपाल से वसूली कर ली। उन्होंने बताया वह कई बार इस हरकत की अधिकारियों से शिकायत कर चुकी है लेकिन अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त होने की वजह से ही स्टाफ के हौसले बुलंद हैं।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *