बरेली। समाजवादी पार्टी के मिशन कंपाउंड स्थित जिला कार्यालय पर शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान विचार गोष्ठी भी हुई। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रखर राष्ट्रवादी थे, जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्य और कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति ने भी नेताजी के नेतृत्व, बलिदान और जय हिन्द के नारे को अमर वताया। महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने कहा कि देश सदैव सुभाष चंद्र बोस का ऋणी रहेगा। महानगर सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, हैप्पी यादव, रमीज हाशमी, ओमपाल प्रजापति, जावेद गद्दी, शब्बन खान, गीता राणा, लक्ष्मी देवी, नीतू सिंह, आशा, विद्या, रूबी, ओमवती, पार्वती, ऊषा, प्रिया आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
