सीबीगंज मे फिर गरजा बीडीए का बुलडोजर, दो अवैध कॉलोनी की ध्वस्त

सीबीगंज, बरेली। जनपद का थाना सीबीगंज क्षेत्र अवैध निर्माण का गढ़ बनता नजर आ रहा है। सोमवार को भी यहां बसाई जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर बरेली विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की वही मंगलवार को खेती की जमीन पर बसाई जा रही दो अवैध कॉलोनी को भी टीम ने ध्वस्त कर दिया है। बीडीए के उपाध्यक्ष डा. ए मनिकंडन ने बताया कि सीबीगंज के जौहरपुर मे माखन लाल साहू के द्वारा लगभग 13 बीघा क्षेत्रफल मे बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के भूखंडों का चिन्हांकन, सड़क, नाली एवं बाउन्ड्रीवाल आदि का कार्य किया जा रहा था। इसके साथ ही सीबीगंज के मथुरापुर मे वाजिद, तसलीम रजा, मो. फरह और मुन्ने खां आदि द्वारा लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल मे बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के भूखंडो का चिन्हांकन, सड़क, नाली, साइट ऑफिस व बाउन्ड्रीवाल आदि का कार्य किया जा रहा है। जिस पर दोनों अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया है। बताया कि उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम के अन्तर्गत किसी भी व्यक्ति द्वारा निर्माण या प्लाटिंग करने से पहले बरेली विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण करना पूरी तरह से अवैध है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *