बरेली। बीडीए की प्रवर्तन टीम ने सोमवार को थाना सीबीगंज क्षेत्र मे अवैध कॉलोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कॉलोनाइजर किस्मत अली, हाजी आमिरुद्दीन, सोनू पंजाबी, दिलावर, राजा और नरेश कुमार यादव की अवैध कॉलोनी ध्वस्त की गई। सभी कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किए है। बीडीए के विशेष कार्याधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बंडिया मे किस्मत अली व हाजी आमिरुद्दीन ने करीब 13 बीघा क्षेत्रफल मे बिना स्वीकृति भूखंडों का चिह्नांकन, सड़क निर्माण और बाउंड्रीवाल आदि का कार्य कराया जा रहा था। इसके अलावा सोनू पंजाबी, दिलावर, राजा और नरेश कुमार यादव करीब 50 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित कर रहे थे। दोनों ही मामलों मे प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत नही कराए गए थे। इस पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। उधर कॉलोनाइजर किस्मत अली ने बीडीए की कार्रवाई को गलत बताया है। उनका कहना है कि बड़े अवैध निर्माण पर बीडीए कोई कार्रवाई नही कर रहा है। उन्होंने केवल बाउंड्री का निर्माण किया तो बीडीए ने तोड़ दिया।।
बरेली से कपिल यादव
