बरेली। कड़ाके की सर्दी व शीतलहर ने जिले को जकड़ लिया है। मंगलवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा और अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रदेश में गोरखपुर, शाहजहांपुर आजमगढ़ के बाद बरेली का दिन सबसे ठंडा रहा। रात में जरूर तापमान सामान्य के आसपास रहा। रात मे न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं तीन दिन बाद एक बार फिर घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अभी दो दिन तक कोहरा छाने का अनुमान है। उसके बाद तापमान में मामूली इजाफा हो सकता है। मंगलवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। बरेली प्रदेश में सबसे कम दृश्यता वाले जिलों में शामिल रहा जहां कोहरे के चलते दृश्यता 50 मीटर से भी कम रहीं। मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार मंगलवार को दृश्यता 25 मीटर से भी कम रही। घने कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित रहा और सडक-बाजारों में आवाजाही कम रही। पूरा दिन आसमान साफ नहीं हुआ और धुंध सी छाई रही। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस सीजन मे अब तक सबसे कम रहा। वही रात मे न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वही लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि अभी दो दिन तक मौसम में खास बदलाव नही होगा। बरेली समेत आसपास के इलाकों मे घना कोहरा छाया रहेगा। तापमान मे मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है पर शीतलहर से ठंड-गलन बनी रहेगी। वही सर्दी में जरूरतमंदों को कंबल वितरण करने के लिए शासन ने बरेली को 50 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की है। इस धनराशि से रुपये प्रति नग के हिसाब से 10309 कंबल खरीदे जाएंगे। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कंबल खरीदने के लिए डीएम के यहां फाइल भेजी है। इसमें से 3504 कंबल तहसील सदर को मिलेंगे। फरीदपुर, बहेड़ी, नवाबगंज, मीरगंज और आंवला तहसील को 1361-1361 कंबल दिए जाएंगे।।
बरेली से कपिल यादव
