शाहजहांपुर – शाहजहांपुर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की मनमानी के चलते गरीब जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते गरीबों की आवाज उठाने के लिए राष्ट्रीय वादी किसान यूनियन ने जनपद मुख्यालय के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस ग्राउंड में धरना प्रदर्शन किया।
आपको बता दें कि शाहजहांपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जब कोई भी आम व्यक्ति सीयूजी नम्बर पर फोन करता है तो वो नही उठाते हैं। अगर कोई मरीज किसी प्रकार की कोई जानकारी चाह रहा हो और कोई परेशानी बताने को हो तो सी एम ओ फोन ही नहीं उठाते हैं । सी एम ओ की मनमानी के चलते मरीजों को भारी दिक्कत हो रही है।जिसके चलते सी एम ओ के खिलाफ़ राष्ट्रवादी किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने आज धरना प्रदर्शन किया है ।
किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि यदि लापरवाह अधिकारी के खिलाफ शासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो किसान यूनियन उग्र आंदोलन करेगी।इस आंदोलन में अगर कोई हताहत होता है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी ।
अंकित शर्मा
शाहजहांपुर
