साल्वेशन आर्मी रोड पर सड़क निर्माण होने से लोगों को मिलेगी राहत

बरेली। शहर भर में यातायात की समस्या को देखते हुए जल निगम ने ट्रंक सीवर लाइन बिछाने के साथ ही सड़क को समतल करने का काम भी शुरू कर दिया है। शुक्रवार को साल्वेशन आर्मी रोड पर जल निगम ने सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने से लोगों को थोड़ी सहूलियत मिलेगी। अभी तक सड़क उबड़ खाबड़ होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी। अब लोगों को कुछ दिन बाद पूरी तरह से राहत मिल जाएगी। जल निगम ने शहर भर में ट्रंक सीवर लाइन बिछाने का कार्य कर रहा है। इसके लिए कई जगह सड़कों को खोदा गया है। पिछले साल जहां ट्रंक सीवर लाइन बिछाई गई थी। उन सड़कों पर अब डामर की पक्की पर डाल दी गई है। जहां कुछ महीने पहले सड़कों को खोदा गया था। जल निगम ने अब उनकी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। चौपला चौराहा से अयूब खां की ओर जाने वाली सड़क पर गिट्टी पत्थर डाले जा रहे हैं। इसके साथ ही जल निगम ने शुक्रवार की सुबह साल्वेशन आर्मी रोड पर भी कार्य शुरू करा दिया है। इस सड़क पर भी गिट्टी, बालू, पत्थर डालकर उसे समतल किया जा रहा है। कच्चा व मिट्टी का रास्ता होने के कारण यहां निकलने वालों को कई दिनों से परेशानी हो रही थी। अब सड़क समतल होने से वहां आसानी से बाहर निकल सकेंगे। जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि फिलहाल सड़क की वेश बनाकर उसे सही कराया जा रहा है ठंड के कारण हॉटमिक्स प्लांट बंद हो गए है। प्लांट शुरू होने पर सड़क पर डामर बिछाई जाएगी। लोगों को निकलने के लिए सड़कों को समतल कराया जा रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *